लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, उड़ा ले गए सोने-चांदी के आभूषण

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पुलिस थाना बालूगंज के तहत तारादेवी में शातिरों ने एक घर में सेंध लगा डाली। इस दौरान शातिर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और घर से चार तोले सोने की छड़ें, तीन तोले सोने का बर्तन, दो जोड़े सोने के टॉप्स, सोने की एक अंगूठी, चांदी का बर्तन, चांदी की पायल, चांदी का एक कटोरा और हज़ारों रूपए उड़ा ले गए।

एजी कार्यालय शिमला के डाकघर में कार्यरत महिला वीना शर्मा निवासी गांव वीरता तहसील जिला कांगड़ा ने इस सम्बन्ध में पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह ड्यूटी खत्म कर शाम के वक्त घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था तथा अलमारी से आभूषणों सहित नकदी गायब थी। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]