Loading...

शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी सहित आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर बंडिया खोपा में एक घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए है। पीड़ित संजू ठाकुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति संजू ठाकुर ने बताया कि वह गत सोमवार को धर्मपुर में अपने परिजनों के यहां समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उन्होंने बताया कि जब अगले दिन सुबह के समय वह वापस लौटे तो पाया कि घर के ताले टूटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि शातिरों ने पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश किया। इस घटना में पीड़ित को करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल चौक पर रात 2 बजे के बाद चार लोगों को सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए देखा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।