Loading...

शातिरों ने घर से उड़ाए लाखों के आभूषण, नकदी पर भी किया हाथ साफ़

SAPNA THAKUR • 19 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन स्थित अर्की में पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यारी में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान शातिर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। बता दें कि उक्त गहने शादी के लिए बनवाए हुए थे जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। वही चोरी की इस वारदात के बाद से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार विद्या देवी पत्नी दिवान चंद निवासी गांव स्यारी (धुन्दन) के घर में चोरी की यह वारदात पेश आई है। महिला पुराने घर में ताला लगाकर पास में बने नए मकान में सो रही थी। इसी दौरान जब सुबह उठी तो उसने देखा कि पुराने मकान का ताला टूटा हुआ था।

इस दौरान जब महिला घर के अंदर गई तो देखा कि गहने और 25,000 रुपए की नकदी मौके से गायब थी जिसकी कीमत 12 लाख 74 हजार आंकी गई है। जिसके बाद पीड़ित महिला पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज करवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है।