Loading...

शातिरों ने चुराई महिला फार्मासिस्ट की कार, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना भोरंज के तहत अवाहदेवी के साथ लगते कोट लांगसा में शातिरों द्वारा महिला फार्मासिस्ट की कार चुराने का मामला सामने आया है।

पीड़िता महिला फार्मासिस्ट में इस बारे में अवाहदेवी चौकी पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कोट-लांगसां में पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात सरकाघाट के गांव बडाल निवासी अनीता देवी पत्नी चंचल कुमार ने बताया कि वह कार में चाबी छोड़कर कुछ देर के लिए काम के सिलसिले में बाहर गई कि पीछे से शातिर कार को चोरी कर ले गए। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी मस्त राम ने खबर की पुष्टि की है।