HNN/ चंबा
जिला में चोरों ने एक दुकान में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान शातिर ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस आये और ढाई लाख रूपए के 15 नए-पुराने फोन उड़ा कर ले गए। वहीँ, दुकानदार प्रभात कुमार ने पुलिस चौकी शहर में इस बाबत मामला दर्ज करवाया है। प्रभात कुमार ने बताया कि उसकी शहर के साथ लगते कसाकड़ा वार्ड में मोबाइल की दुकान है।
बताया कि देर रात को उसकी दुकान में अज्ञात शातिर घुस आये और अंदर रखे करीब 15 नए-पुराने फोन चोरी कर ले गए। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से फ़ोन गायब थे। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group