Loading...

शातिरों ने दो घरों में लगाई सेंध, नकदी सहित काफी सामान पर किया हाथ साफ

PARUL • 10 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में गगरेट की ग्राम पंचायत अप्पर गगरेट में शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी सहित काफी सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगरेट के वार्ड नंबर चार के पवन कुमार व राकेश कुमार कुछ दिन से घर से बाहर थे।

इसी दौरान शातिरों ने उनके घर के ताले तोड़कर नकदी सहित काफी सामान पर हाथ साफ किया है। रविवार सुबह पड़ोसियों ने इन घरों की ग्रिल टूटी देखी तो इन्हें फोन पर सूचित किया। मकान मालिकों के कहने पर जब पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो काफी सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसी द्वारा इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस की मौजूदगी में घरों की जांच की तो काफी सामान बिखरा हुआ पाया गया।

राकेश से संपर्क करने पर पता चला कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं था, जबकि पवन के अनुसार उसके घर में 40 हजार रुपये की नकदी थी, जो कि बताए स्थान से गायब पाई गई। हालांकि और कितने का नुकसान हुआ है, ये उनके आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसी गिरधारी लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।