लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने पीएनबी बैंक में लगाई सेंध, नकदी ना मिलने पर जलाया सारा रिकॉर्ड

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 1:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के लंबलू स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा कार्यालय में शातिरों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परन्तु नकदी ना मिलने चोरों ने जरूरी दस्तावेज जलाकर राख कर दिए हैं। बैंक प्रबंधक ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो चोर बैंक शाखा कार्यालय की दीवार तोड़कर बैंक के अंदर घुस गए। जिसके बाद उन्होंने बैंक के लॉकर को तोड़ने की बहुत कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद शातिरों ने नकदी ना मिलने पर बैंक में रखे जरूरी दस्तावेज जला दिए। बैंक में आग लगते ही फायर अलार्म बजना शुरू हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग व पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले की पुष्टि हमीरपुर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकालेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]