शातिरों ने बैंक कर्मचारी से ठगे लाखों रुपए, लिंक पर क्लिक करते ही….
HNN/ ऊना
हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है। मामला जिला ऊना का है, जहां पुराना होशियारपुर रोड़ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत एक कर्मी से 2 लाख रुपए की ठगी हुई है।
अक्षय कुमार निवासी गांव अम्बेहड़ा रामकिशन तहसील बंगाणा जिला ऊना ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में अक्षय कुमार ने बताया कि वह ऊना में पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है।
उसने बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक आया जिसे उसने खोल लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर रुपए कटने के संदेश आने लग गए। कुछ ही समय में उसके बैंक खाते से 2 लाख 26 हजार रुपए निकल चुके थे। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।