लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने मंदिर में रह रहे साधू को बंधक बनाकर नकदी और बर्तन किए चोरी

Ankita | 25 जून 2024 at 12:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला मंडल के अंतर्गत आने वाले जदरांगल गांव में शिव मंदिर में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिर मंदिर में रह रहे साधू को बंधक बनाकर नकदी और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए है।

लोगों द्वारा इस बाबत पुलिस चौकी योल में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात लोग मंदिर पहुंचे और सबसे पहले लाइट बंद कर दी। अंधेरे का फायदा उठा कर चोरों ने साधू से मारपीट कर उसे बांध दिया। इस दौरान वे नकदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।

साधू इसूर गिरि ने बताया कि सुबह होते ही जोर-जोर से आवाज लगाई तो वहां सैर कर रहे लोगों ने दरवाजा खोला। चौकी प्रभारी रमेश चंद ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]