लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

SAPNA THAKUR | 5 जून 2022 at 3:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

बालूगंज थाना के शोघी स्थित हिमुडा कॉलोनी में चोरी की वारदात पेश आई है। इस दौरान शातिर फ्लैट में आ घुसे और अंदर रखें लाखों के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। आरोपियों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो फ्लैट के कमरे का ताला टूटा हुआ पाया गया। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और अलमारी से सोने के आभूषण गायब थे जिनकी कीमत 4 लाख रूपए आंकी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही, करण जसवाल, निवासी हिमुडा कॉलोनी शोघी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]