Loading...

शातिरों ने लोहे की शटरिंग पर किया हाथ साफ़

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी यह शातिर लोगों के घरों में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर रहे हैं तो कभी निर्माणाधीन मकानों से शटरिंग सहित अन्य सामान उड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला सोलन स्थित नालागढ़ के रामशहर थाना क्षेत्र में पेश आया है।

यहाँ मानपुरा गांव में सीता राम निवासी गांव टाली साई बद्दी के निर्माणाधीन मकान से शातिर लोहे की शटरिंग पर हाथ साफ कर गए जिसकी कीमत 85000 रूपए है। जब ठेकेदार लक्ष्मण दास पुत्र प्रेम दास निवासी चिलड मनलोगकलां रामशहर मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि लेंटर डालने के लिए रखी गई लोहे की शटरिंग की 80 प्लेटें गायब थी।

जिसके बाद पीड़ित ठेकेदार तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। खबर की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।