Loading...

शातिरों ने विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढ़े 17 लाख रुपए

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है। मामला जिला ऊना के साथ लगते अप्पर अरनियाला गांव का है।

इस गांव के एक व्यक्ति से शातिरों ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए है। पीड़ित सर्वजोत सिंह निवासी अप्पर अरनियाला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने फेसबुक पर अमेरिका में जॉब का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में उसने अपना नंबर डाल दिया। कुछ दिन बाद अमेरिका से किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया और विदेश भेजने के नाम पर डॉक्यूमेंट मंगवाए।

दस्तावेज भेजने के बाद 11 मई को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जॉब का ऑफर लेटर भेज दिया गया। इसके दो दिन बाद कॉल आई और वीजा अप्रूवल फीस मांगी गई। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने अलग-अलग करके साढ़े 17 लाख रुपये जमा करवाएं। धोखाधड़ी का शक होने पर पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।