शातिरों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए लाखों रुपए, मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नगर निगम धर्मशाला के एक व्यक्ति के साथ ठगी हुई है। शातिरों ने इस व्यक्ति से लाखों रुपए ठग लिए है। धर्मशाला निवासी सुनीत चौहान ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके पीएनबी बैंक खाते से एक लाख रुपए की निकासी हुई है। जबकि न तो उसने कोई ऑनलाइन शापिंग की है और नही किसी मैसेज का रिप्लाई किया है, फिर अचानक उसके बैंक खाते एक लाख रुपये कट गए है।
पीड़ित व्यक्ति हाल ही में स्वास्थ्य विभाग से फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
