शातिरों ने श्मशान घाट में लगाई सेंध, दानपात्र तोड़ नकदी पर किया हाथ साफ
HNN/ मंडी
हिमाचल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मंडी जिला के सुंदरनगर में चंदपुर स्थित श्मशान घाट का है, यहां शातिर मोक्ष धाम में दानपात्र को तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए है।
वहीँ मोक्ष धाम कमेटी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में चंदपुर श्मशान घाट विकास समिति के प्रेस सचिव अश्वनी कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोक्ष धाम में घुस कर दान पात्र को तोड़कर नकदी चुरा ली गई है।
उन्होंने जल्द ही पुलिस से इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।