शातिरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक की चोरी, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर की मेन मार्केट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता रिकी ठाकुर निवासी धरा डाकघर स्वाहण तहसील नयनादेवी ने बताया कि वह पिछले 5 महीने से बिलासपुर की मेन मार्केट के पीछे किराये पर रहता था। गत 30 जून को वह चंडीगढ़ गया था तथा बाइक को अपने किराये के मकान के बाहर सड़क पर खड़ा किया था।
गत दो जुलाई को जब वह वापस आया तो बाइक को गायब पाया। उन्होंने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मिली। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
