शातिरों ने सरकारी योजना के नाम पर महिला से ठगे इतने रुपए…….
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रगे है। शातिर अब ठगी करने के लिए नए नए तरीके अपना रहे है। अब 2 नए मामले जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के है, यहां शातिरों ने सरकारी योजना के नाम पर 2 महिलाओं से हज़ारों रुपए ठग लिए।
दोनों महिलाओ ने पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ठगी हुए पैसों को होल्ड करवा दिया। जिसके बाद कुछ दिन बाद उनके पूरे पैसे खाते में वापस आ गए।
ज्वालामुखी के नजदीकी इलाके गुम्मर का पहला मामला
मामला 9 सितंबर का है। पुलिस को दी गई शिकायत में रेणु बाला नाम की महिला ने बताया कि उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया। जिसके बाद उसे बच्चे के जन्म के समय पर पांच हजार रुपये मिलने की सरकारी योजना बताई।
इसके बाद शातिर ने बहाने से महिला के बैंक खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी भी ले ली। शातिरों ने मोबाइल फोन पर आए ओटीपी की मदद से दो किस्तों में कुल 20,700 रुपए निकाल लिए। साइबर क्राइम सेल देहरा ने की मदद से कुछ दिन बाद उसके पूरे पैसे खाते में वापस आ गए।
रानीताल क्षेत्र का दूसरा मामला
पुलिस को दी गई शिकायत में आशा नाम की महिला ने बताया कि उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया। जिसके बाद उसे बच्चे के जन्म के समय पर पांच हजार रुपये मिलने की सरकारी योजना बताई।
इसके बाद शातिर ने बहाने से महिला के बैंक खाते की जानकारी भी ले ली। शातिरों ने मोबाइल फोन पर आए ओटीपी की मदद से 10,000 रुपए निकाल लिए। साइबर क्राइम सेल देहरा ने की मदद से महिला के पूरे पैसे खाते में वापस आ गए। उधर, डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।