Loading...

शातिरों ने 2 घरों में लगाई सेंध, नकदी व सोने की बालियों पर किया हाथ साफ

By Ankita Published: 14 Jun 2023, 1:40 PM | Updated: 14 Jun 2023, 1:40 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। मामला जिला हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा का है, यहां शातिरों ने दो घरों में नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर लिया है।

दोनों परिवारों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, शातिरों ने पहले प्रीतम चंद गांव डिब के घर से सोने की दो बलिया चोरी की। इसके बाद इसी पंचायत के डिब के साथ लगते गांव मोहन से सिमरो देवी के घर से 7000 की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

पीड़ितों ने पुलिस से जल्द इस वारदात को अंजाम देने आरोपियों को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने की है।