लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने 3 घरों में लगाई सेंध, नकदी सहित आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita | 19 नवंबर 2023 at 4:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना देहरा के तहत गांव सिहोटी खुर्द (पाइसा) में चोरी की 3 वारदातें पेश आई है। यहां शातिरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत प्रधान शमशेर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शातिरों ने देर रात तीन घरों में चोरी की। उन्होंने बताया कि शातिरों ने स्वराज सिंह के घर से 47 हजार रुपए, सीमा देवी की घर से करीब 10 हजार रुपए चोरी किये है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा दिल्ली में रह रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर आरएस रांगड़ा के घर से नकदी सहित कुछ आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। डीएसपी अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]