शातिर ने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस के नाम पर व्यक्ति से ठगे 85,787 रुपए, मामला दर्ज
HNN/ सोलन
जिला सोलन के बद्दी शहर में एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, यहां शातिरों ने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस के नाम पर व्यक्ति से हजारों रुपए ठग लिए। वही पीड़ित जावेद अहमद निवासी कैलाश बिहार बद्दी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जावेद ने बताया कि उसने एसबीआई में क्रेडिट कार्ड बनवाया है। इस दौरान पीड़ित को एक युवती का फोन आया जिसने कहा कि वह स्टेट बैंक से बात कर रही है। पीड़ित ने बताया कि युवती ने उसे क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने की बात कही और उसने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस ऑफर के बारे में भी बताया।
जिसके बाद युवती ने कहा आपके कार्ड पर 1.45 लाख रुपये इंश्योरेंस ऑफर है, जिसे लेने के लिए ऐप डाउनलोड करनी होगी। पीड़ित ने बताया की उसने इंश्योरेंस ऑफर के चक्कर में आकर वह ऐप डाउनलोड की। ऐप डाउनलोड करते हैं पीड़ित के खाते से 85,787 रुपए कट गए। यह देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।