HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान दिनेश सिंह डोगरा पुत्र ओम प्रकाश डोगरा निवासी डंगार रोपडी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और काफी समय से दिनेश के साथ ही रह रही थी। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और शादी करने का वायदा भी किया था। परंतु अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द हिरासत में लेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group