शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के पुलिस थाना मनाली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामना आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अपनी बात से इंकार कर दिया। आरोपी की पहचान तेंजिन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता जिला हमीरपुर की निवासी है जो मनाली के एक गांव में ढाबा चलाती है। उसने बताया कि अक्तूबर 2022 को मनाली में एक नाइट क्लब में एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई। जिसने कुछ दिन बाद उससे शादी करने के बात कही। जिसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलवाया।
जिसके बाद से उन दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपी तेंजिन ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता से बातचीत बंद कर दी और शादी करने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने तेंजिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। के. डी शर्मा डीएसपी मनाली द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।