शादी समारोह से वापिस लौट रहे व्यक्ति की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मौत

The car of a person returning from marriage ceremony met with an accident, died

HNN / सोलन

जिला सोलन में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम निवासी अर्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बृजलाल देर रात अपनी गाड़ी से शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान डुमैहर कुनी मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 150 मीटर नीचे लुढ़क गई। आज सुबह जब लोगों ने एक गाड़ी को खाई में गिरते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने लोगों की मदद से गाड़ी में सवार व्यक्ति को बाहर निकाला।

इस दौरान देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।