लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन कांगड़ा के शक्तिपीठों में 21,000 श्रद्धालु हुए नमस्तक, चढ़ावे में…

PRIYANKA THAKUR | 28 सितंबर 2022 at 11:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है। जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालु लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दूसरे नवरात्र को भी जिला के विभिन्न शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई। तकरीबन 21000 श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों के दर्शन किए और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि दूसरे नवरात्र पर सबसे ज्यादा भीड़ बृजेश्वरी मंदिर में देखी गई। उधर, मंदिर अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मंदिर में तैयारी पूरी तरह से चाक चौबंद हैं।

पहले नवरात्र पर कहां कितना चढ़ा चढ़ावा

पहले नवरात्र पर बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं ने 3,46,949 रुपये की नकदी चढ़ाई। वहीं ज्वालामुखी मंदिर वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले नवरात्र पर ज्वालामुखी में भक्तों ने 7, 31, 439 नकद चढ़ावा चढ़ाया। इसके अलावा सात ग्राम सोना, 2.10 किलो चांदी और विदेशी मुद्रा में 55 कैनेडा और 115 अमेरिकी डॉलर मां के चरणों में अर्पित हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]