लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शास्त्री अध्यापक के इतने पदों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग…..

Ankita | 5 नवंबर 2023 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ज़िला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के 31 पदों पर बैचवाइज अनुबंध आधार पर भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी। संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाईट) के कार्यालय में होगी।

उप निदेशक ने कहा कि 31 दिसम्बर, 2022 तक बैच के उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 31 पदों पर शास्त्री अध्यापक के लिए काउन्सलिंग की जानी है। कुल पद में से 12 पद अनारक्षित, 07 पद अनुसूचित जाति, 01 पद अनुसूचित जनजाति, 04 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 04 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, 01 पद अनुसूचित जाति (बी.पी.एल), 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (बी.पी.एल) तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति (बी.पी.एल) का भरा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2017 तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित फैसले के अनुसार हर एक उम्मीदवार जो निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करता है वह 12 ज़िलों में से किसी भी ज़िला में से किसी भी ज़िला में आवेदन करने के लिए पात्र है।

इच्छुक उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे डाईट सोलन में उपस्थित हो सकते हैं। संजीव ठाकुर ने कहा कि उम्मीदवार अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते है, अन्य किसी भी ज़िलो का कोई भी उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकता है।

उम्मीदवारों को अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। उन्हें अपने गृह ज़िला में ही सभी 12 ज़िलों की प्राथमिकता दे दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का गृह ज़िला उसके द्वारा प्रस्तुत हिमाचली प्रमाण पत्र के अनुसार मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि अंतिम मेरिट सूची निदेशालय स्तर पर बी.एड के बैच आधार पर तैयार की जाएगी तथा चयनित उम्मीदवारों को मैरिट एवं उनके द्वारा ही गई प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति के लिए ज़िला का निर्धारण किया जाएगा। उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म भरकर देना होगा।

इस फार्म को काउंसलिंग वाले दिन भी प्राप्त किया जा सकता है। उप निदेशक ने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2017 तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों।

उन्होंने कहा कि काउंसलिंग से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा व समस्त ज़िला के उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय की वैबसाईट पर उपलब्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]