शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती पर लगी रोक हटी, इतने दिनों में होगी काउंसलिंग…..
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शास्त्री शिक्षकों के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। जिसके बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को 15 दिनों में काउंसलिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले का फैसला आने तक परिणाम निकालने पर रोक ही रहेगी। बता दें कि 17 नवंबर तक हो चुकी काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थी दोबारा से नहीं बुलाए नहीं जाएंगे।
बता दें कि भर्ती नियमों पर आपत्तियां आने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग रोकी थी। सरकार से चर्चा करने के बाद अब काउंसलिंग शुरू करने का फैसला किया गया है। स्कूलों में रिक्त शास्त्री के पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए नवंबर में शेड्यूल जारी किया था।
बेरोजगार शास्त्री डिग्री धारकों की मांग थी कि सिर्फ शास्त्री डिग्री धारकों को ही पुराने नियमों के अनुसार पात्र माना जाए। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। बता दें कि बीएड, बीए में संस्कृत पढ़ चुके बेरोजगारों ने भी आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।