शाहतलाई में 25 वाहनों के चालान काट कर इतने हजार का वसूला जुर्माना…
HNN/बिलासपुर
शाहतलाई में यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहन चालकों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर ने शाहतलाई के अलग-अलग स्थानों में नाका लगाकर आने- जाने वाले करीब सौ से ज्यादा वाहनों के कागजात जांचे।
उधर शाहतलाई में चल रहे चैत्र मास मेले के दौरान अधिकारी के औचक क्षेत्रीय परिवहन निरीक्षण से निजी वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बता दें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने शाहतलाई के आने- जाने वाले वाहनों की जांच कर अधूरे कागजात पाए जाने वालों 25 वाहनों के चालान काटकर 53 हजार जुर्माना वसूला।
इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस, वाहन की सिटिंग कैपेसिटी, लाइसेंस सहित अन्य कागजात चेक किए। आरटीओ ने इस निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि वाहन को नशे की हालत व मोबाइल का प्रयोग करते समय न चलाएं। उन्होंने बताया कि वाहनों में वाहन की सिटिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही सवारी बिठाएं। अगर कोई वाहन चालक ओवरलोडिंग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।