शिकारी की गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल की बडैहर पंचायत के सीर खड्ड के किनारे शिकारी की गोली लगने से मुख्य शिकारी की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह (55) पुत्र मरचू राम निवासी बड़ैहर तहसील भोरंज के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बडैहर के रहने वाले दोनों भाई अवैध रूप से अन्य 10 से 15 लोगों के साथ जंगल में अवैध शिकार करने जाते थे। इस दौरान वह हर रोज सूअर का शिकार करते थे। इसी दौरान उन्होंने मंगलवार दोपहर बाद को भी शिकार करने के लिए क्षेत्र में सूअर को घेरा डाला हुआ था। ऐसे में जंगली सूअर को मारने के लिए शिकारी ने गोली चलाई कि बलवीर सिंह गोली की चपेट में आ गया और शिकारी की गोली मृतक के शरीर को आर-पार हो गई।
मृतक के सिर पर गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी अजैब सिंह ने मामले की पुष्टि की है।