Loading...

शिक्षक ने स्कूल में छात्रा के साथ की यह शर्मनाक हरकत, मामला दर्ज…

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा स्कूल में ही छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा की माँ ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि बीते दो मई को स्कूल से आने के बाद बेटी ने बताया कि जब स्कूल का ड्राइंग मास्टर शाम 4:00 बजे के बाद अतिरिक्त कक्षा ले रहा था, तो वह कक्षा में बैठी उनकी बेटी को अकेले में ले गया।

जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ की। लिहाज़ा पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।