शिक्षा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं….
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की मैट्रिक व जमा दो नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमैंट/अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए प्रस्तावित दिनांक सूची (डेटशीट) जारी कर दी है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी।
इन दिनांक सूचियों पर 19 जनवरी तक छात्र/अभिभावक, अध्यापक/शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग के सुझाव दे सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि सुझाव प्राप्त होने के बाद इन दिनांक सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित व एसओएस परीक्षार्थियों के एग्जाम देने की समयसारिणी एक ही रहेगी।
10वीं की नियमित और एसओएस की प्रस्तावित डेटशीट
10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 2 मार्च से शुरू होंगी। 2 मार्च को गणित, 4 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, 5 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलगू, संस्कृत और पंजाबी की परीक्षा होगी। 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 को कंप्यूटर साइंस, 9 को अंग्रेजी और 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
इसके अलावा 12 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, काॅमर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड होस्टिपैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेल्नेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग की परीक्षा होगी। 13 मार्च को होम साइंस, 14 को संगीत (स्वार) , 15 को संगती ( वाद्ययंत्र) और 16 मार्च को फाइनेंसियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
12वीं की प्रस्तावित डेटशीट
12वीं की नियमित और एसओएस के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन भी 2 मार्च से दूसरे सत्र को दोपहर 1ः45 बजे से शाम 5.00 बजे तक होमा। 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 को कैमिस्ट्री, 5 को इतिहास, 6 को अर्थशास्त्र, 7 को बायोलॉजी और बिजनेस स्टडी, 11 को गणित, 12 को राजनीतिक विज्ञान और 13 मार्च को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
14 मार्च को हिंदी और उर्दू, 15 को लोक प्रशासन, 16 को जियोग्राफी, 18 को समाजशास्त्र, 19 को मनोविज्ञान और 20 मार्च को होम साइंस विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। 21 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकाम, टूरिज्म एंड होस्टिपीलिटी, बीएफएसआई, अपीयर मेडअप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।
22 को म्यूजिक हिंदुस्तानी, इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक और परक्यूजन की परीक्षा होगी। 23 को नृत्य, 26 को फाइन आर्ट्स, 27 को फ्रेंच, 28 को फिलोस्पी और 30 मार्च को फाइनेंसियल लिटरेसी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।