Loading...

शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 8 जून को होगी। करीब 19461 परीक्षार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 2 घंटे की होगी।

जोकि सुबह 11 से 1 बजे तक आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।