Loading...

शिक्षा मंत्री से मिला विद्यालय प्रवक्ता संघ, इन मुद्दों पर…..

Ankita • 10 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। इस अनौपचारिक मुलाकात में प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने गुणात्मक शिक्षा हेतु प्रवक्ता संघ की प्रतिबद्धता को दोहराया व विद्यालय से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर एवं महासचिव आईडी राही ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द विद्यालय प्रवक्ता संघ शिक्षा मंत्री से औपचारिक मुलाकात कर विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के समक्ष विद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आधारभूत संरचना एवं मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर शिक्षा निदेशक सिरमौर कर्म चंद धीमान व प्रवक्ता संघ के सदस्य राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य रामगोपाल शर्मा, इन्द्र राणा उपस्थित रहे।