लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

PRIYANKA THAKUR | 20 जुलाई 2022 at 1:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

विधानसभा के 15वें मानसून सत्र के चलते शिक्षा विभाग में एक अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नही विभागीय आदेशों में अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है। बता दे कि दस अगस्त से मानसून सत्र शुरू हो रहा है , जो 13 अगस्त तक चलेगा। जिसके चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनकी छुट्टियां हुई हैं रद्द
अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज , स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्ररेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]