Loading...

शिमला : एचपी 52ई-0001 नंबर के लिए ई-ऑक्शन शुरू, 5 लाख रुपए न्यूनतम बोली

NEHA • 2 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में वाहन मालिकों में वीवीआईपी नंबरों की मांग बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने शिमला ग्रामीण के लिए एचपी 52ई-0001 नंबर के लिए ई-ऑक्शन शुरू किया है। इच्छुक वाहन मालिक 5 अक्तूबर तक इस वीआईपी नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं।

न्यूनतम बोली 5 लाख रुपए से शुरू होगी। इसके साथ ही 2 हजार रुपए आरंभिक पंजीकरण फीस भी देनी होगी। बोली के लिए प्रारंभिक राशि 6 लाख होगी, इसके बाद बोली के न्यूनतम मूल्य 5 लाख की 10 प्रतिशत राशि जोकि 50 हजार के साथ ही बढ़ सकती है।

बोली का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा। आवेदक को बोली की 30 प्रतिशत राशि यानी 1 लाख 50 हजार रुपए पहले जमा करवानी होगी। यह राशि सफल बोलीदाता के अतिरिक्त अन्य को असफल रहने पर 5 दिनों के अंदर वापस कर दी जाएगी।