शिमला और मंडी में जोरदार बारिश, इस दिन तक मौसम रहेगा खराब…

Heavy-rain-in-Shimla-and-Ma.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मंडी जिला में आज झमाझम बारिश हुई। वहीं कई क्षेत्रों में धुप खिली हुई है। जिला सिरमौर के नाहन और पावंटा साहिब, कालाअंब में चटकती धुप से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बता दें ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा शिमला, सोलन, सिरमौर में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इसके अलावा चंबा, कुल्लू, मंडी किन्नौर और लाहौल स्पीति में मौसम के साफ रहने का की संभावना जताई है। एक से 17 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। हालांकि मानसून सीजन में अभी भी 22 फीसदी की कमी चल रही है।