शिमला की कंडा जेल से दुष्कर्म के सजायाफ्ता कैदी फरार
HNN/शिमला
उत्तर प्रदेश के लवकुश नामक सजायाफ्ता कैदी शिमला की कंडा जेल से फरार हो गया। वह दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। तवी मोड़ के पास पेशाब करने का बहाना बनाकर लवकुश पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जंगलों में अभियान चलाया है।
लवकुश को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी की गई है और बसों व वाहनों की जांच की जा रही है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है। इससे पहले ढली पुलिस स्टेशन से भी एक आरोपी फरार हुआ था।
देर रात तक पुलिस को लवकुश को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। लवकुश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।