Loading...

शिमला के शोघी में सड़क हादसा, सीमेंट से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक व परिचालक घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Sep 2025 • 1 Min Read

राजधानी शिमला के शोघी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया । तारादेवी और शोघी के बीच सोनू बंगला के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद परिचालक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया।

शिमला

ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में समाया
ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक में सीमेंट का भारी लोड होने के कारण इसकी रफ्तार तेज हो गई और ट्रक सीधे सड़क किनारे रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।