शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से अगले महीने शुरू होंगी उड़ानें
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के संजौली हेलीपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू हो जाएंगी। हेलीपोर्ट के निर्माण पर हिमालयन सर्किट स्वदेश दर्शन योजना के तहत 12.13 करोड़ और उड़ान दो योजना के तहत 6 करोड़ खर्च किए गए हैं।
भारत सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत हेलीपोर्ट से ही उड़ानें संचालित होंगी। संजौली हेलीपोर्ट का संचालन शुरू होने से शिमला में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हवाई मार्ग से आने वाला हाई एंड टूरिस्ट अब सीधे शिमला शहर पहुंचेगा।
अब तक हवाई मार्ग से आने वाले सैलानियों को शहर से 30 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट उतरना पड़ता है। यहां से टैक्सियों के जरिये शिमला पहुंचना पड़ता है। इसमें डेढ़ घंटे तक समय लग जाता है। डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम ने सोमवार को संजौली हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया।