शिमला के सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में दो शव बरामद
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। वहीं समेज में त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के पांचवें दिन सोमवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है। इसमें एक शव लड़की का और एक शव पुरुष का है।
मृतक लड़की की उम्र 14 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पुरुष का शव क्षत-विक्षत है। ऐसे में चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। लड़की का शव सही हालात में है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया है।
उधर, अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने बताया कि कुल्लू प्रशासन को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।