Loading...

शिमला ग्रामीण कर्मचारी वेलफेयर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री से की भेंट

Ankita • 15 May 2023 • 1 Min Read

ओपीएस बहाल करने के लिए किया खेल मंत्री का आभार व्यक्त

HNN/ शिमला

शिमला ग्रामीण कर्मचारी वेलफेयर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष राजीव राठौर की अगुवाई में क्षेत्र के विधायक एवं लोक निर्माण एंव युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उनके आवास हॉली लॉज में भेंट की। संघ के सदस्यों ने हिमाचल सरकार द्वारा ओपीएस की एसओपी जारी करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह को हिमाचली टोपी, शॉल एवं तलवार भेंट करके संघ ने सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष राजीव राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करीब 20 वर्ष बाद पुरानी पैंशन बहाल हुई है जिसमें सांसद रानी प्रतिभा सिंह और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है।

उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह एक युवा नेता है जिनमें कार्य करने की बहुत क्षमता है। उनके प्रत्येक कार्य में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की झलक दिखलाई पड़ती है। वह हर दुखी शोषित व्यक्ति की फरियाद सुन कर तुरंत उसका निदान कर देते हैं। बताया कि संघ ने जो भी मांगे खेल मंत्री के संज्ञान में लाई है जिसके शीघ्र समाधान का विक्रमादित्य सिंह ने संघ को आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष तिलक रनोट, सचिव युगल किशोर, उपाध्यक्ष विजय पंत, ललित कबीर, रविंद्र कुमार, राजेश धीमान, रमेश कुमार, बालकु, देवेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र शैल, रूपराम, पूरन चंद शर्मा आदि अन्य बहुत से कर्मचारी साथी शामिल हुए। विजय पंत ने बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में संघ द्वारा विक्रमादित्य सिंह से भेंट की गई।