शिमला ग्रामीण को मिली 10 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
HNN/ शिमला
रविवार का दिन शिमला ग्रामीण के लिए सौगातो भरा रहा। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास किये।
इन परियोजनाओं में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनाहू का लोकार्पण, नाबार्ड के अंतर्गत खटनोल से दांदी बाग संपर्क मार्ग, संपर्क मार्ग जवाहर नगर से सनाहू शैलटी, पशु चिकित्शाल्य भवन देवला और सामुदायिक भवन बाग जरोला ग्राम पंचायत खटनोल शामिल हैं।
विक्रमादित्य ने ग्राम पंचायत खटनोल,देओला और मझीवर के लिए 5 लाख प्रति पंचायत के हिसाब से कुल 15 लाख रुपए विभिन्न योजनाओं के लिए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सड़कों के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी तीन-चार माह में प्रदेश स्तर पर ग्रामीण ओलिंपियाड का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत खटनोल, देओला और मझीवर के लिए 5 लाख प्रति पंचायत के हिसाब से कुल 15 लाख रुपए विभिन्न योजनाओं के लिए देने की घोषणा कि।
साथ ही उन्होंने खटनोल में कोआपरेटिव बैंक खोलने की घोषणा की। उन्होंने तीन ग्राम पंचायतों के लिए चौथा परगना में खेल मैदान बनाने के लिए 15 लाख रुपए देने और धामी में कुश्ती दंगल मेला के आयोजकों को 21 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।