Loading...

शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, गर्मजोशी से किया गया स्वागत

Ankita • 18 Apr 2023 • 1 Min Read

राजभवन शिमला में शाम 6:00 बजे होगा राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह

HNN/ शिमला

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय दौरे पर आज राजधानी शिमला पहुंची है, यहां पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू पहली बार हिमाचल प्रदेश आई है।

कल्याणी हेलीपैड से राष्ट्रपति का काफिला आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा रवाना हुआ। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा। 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और लेखा परीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रपति शामिल होंगी। 20 अप्रैल को रिट्रीट में एट होम का आयोजन किया जाएगा।

इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल को दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। मंगलवार शाम को राष्ट्रपति के सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मशोबरा से लेकर शिमला तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।