Loading...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुमारसैन में 2 युवक चिट्टे सहित दबोचे

PARUL • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुमारसैन में 2 युवकों को चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने बाइक पर सवार कांगड़ा के 2 युवकों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, 8.660 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमन कुमार और नवजोत चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई धरमाड़ा जुबड़ से किंगल की ओर गश्त के दौरान की गई है।