Loading...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ 4 आरोपी धरे गए

PARUL • 2 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने बालूगंज क्षेत्र और कुमारसैन में अलग-अलग दो मामलों में चिट्टे के साथ 4 आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16.41 ग्राम चिट्टा और 1.07 ग्राम बैंक बरामद किया है।

बालूगंज पुलिस थाना में दर्ज मामले के तहत स्पैशल सैल की टीम तारादेवी-टुडू बाइफ्रिकेशन के पास गश्त पर थी तो इसी दौरान शोधी की ओर से दो लड़के आए, जो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़ने लगे तो उनमें से एक ने अपनी जेब से माइक्रोन बैग निकाला और बाहर फेंक दिया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो इसमें 4.36 ग्राम चिट्टा निकला। आरोपियों की पहचान क्षितिज धाटा और निखिल के रूप में हुई।

उधर, कुमारसैन पुलिस थाना के तहत एन एच-5 नारकंडा कुमारसैन में पुलिस ने बाइक (नंबर-सी.एच.01 सीटी. 3861) के पास खड़े दलीप और शिवम पठानिया के पास से 12.05 ग्राम हैरोइन और 1.07 ग्राम बैंक बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस आयुक्त संजय जेना ने बताया कि पुलिस नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।