Loading...

शिमला पुलिस ने चिट्टे सहित काबू किए 2 तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जिला शिमला पुलिस ने 2 तस्करों को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय धन सिंह और 29 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है।

विकास कुमार मूल रूप से हरियाणा के फाजिल्का का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के विशेष दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्याणा में धन सिंह के ढारे में दबिश दी। इस दौरान वहां 2 लोगों को 9.93 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।