लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी, आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच जारी

शिमला

चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन
शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 63.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पहला मामला: कोटखाई पुलिस की कार्रवाई
कोटखाई थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुम्मा बाजार में चेकिंग के दौरान एक पंजाब नंबर की गाड़ी से 54.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • अभिषेक मेहरा, 19 वर्ष, निवासी दुर्गा एम्पायर कॉलोनी, छतरपुर, उत्तराखंड
  • रॉबिन सिंह, 24 वर्ष, निवासी शिवपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
  • शबाना उर्फ माही, 23 वर्ष, पत्नी रॉबिन सिंह, निवासी शिवपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

दूसरा मामला: ढली थाना पुलिस की कार्रवाई
ढली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लक्ष्य शर्मा, 25 वर्ष, निवासी गांव रौडी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के कब्जे से 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

तीसरा मामला: ढली थाना पुलिस की दूसरी कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस ने मशोबरा के पास अखिल कुमार, 27 वर्ष, निवासी वीपीओ बलदेहा, जिला शिमला के कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि कोटखाई पुलिस ने तीनों अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एसपी शिमला का बयान
एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]