Loading...

शिमला प्रशासन की पहल : सब्सिडी केवल जरूरतमंदों तक पहुंचे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

शिमला प्रशासन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ , साधन संपन्न लोग भी करें योगदान

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज एक सराहनीय पहल करते हुए अपने बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी को त्याग दिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी सब्सिडी छोड़ने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक फार्म सौंप दिए हैं।

उपायुक्त ने साधन संपन्न लोगों और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों से अपील की कि वे भी इस पहल में शामिल होकर गरीब तबके के हित में सब्सिडी छोड़ें। उन्होंने कहा कि सब्सिडी का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए, जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं।