शिमला बेकरी में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख

By Ankita Published: 6 May 2023, 3:17 PM | Updated: 6 May 2023, 3:17 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में एक बेकरी की दुकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 4 लाख का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, लक्कड़ बाजार में तृप्ति के नाम से बेकरी एक की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का शटर काट कर आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।