Loading...

शिमला मण्डल में पेंशन अदालत का आयोजन, शिकायतें 28 सितंबर तक भेजें

PARUL • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर ने सूचित किया है कि शिमला मण्डल कार्यालय में पेंशन अदालत 30 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह अदालत डाक पेंशन भोगियों और फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी।

सभी संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि यदि ऐसी कोई शिकायत है तो उसे 28 सितंबर 2024 तक कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, शिमला-मण्डल, शिमला-171004 पर भेज दें।

यह एक सुनहरा अवसर है अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का।