Loading...

शिमला में आफत की बारिश, गुरुद्वारे के पास भूस्खलन से धंसी सड़क

Ankita • 9 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के कई भागों में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही है। मामला राजधानी शिमला का है, यहां भूस्खलन से लोकल बस अड्डे में गुरुद्वारे के पास सर्कुलर रोड धंस गया।

बता दें धंस रहे सड़क के हिस्से को पूरी तरह तिरपाल से ढक दिया है ताकि बारिश का प्रभाव न पड़ सके। भूस्खलन की वजह से आधी सड़क मलबे में तबदील हो चुकी है, ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई है।

फिलहाल सिर्फ एक तरफ से ही ट्रैफिक का संचालन हो पा रहा है। सड़क के हिस्से के गिरने के तुरंत बाद यातायात पुलिस के जवानों ने मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। एडीएम अजीत भारद्वाज और एडीएम ज्योति राणा ने भी मौके का जायजा लिया तथा राहत कार्यों के बारे जानकारी हासिल की।