Loading...

शिमला में आसमानी बिजली गिरने से 2 मंजिला मकान जलकर राख

Ankita • 21 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जाखू मंदिर के समीप रात्रि 12 बजे के आसपास आसमानी बिजली गिरने से 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत इस बात की है कि पुराना मकान लंबे अरसे से खाली पड़ा हुआ था, जिससे हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

बता दें मकान में भयंकर आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, इसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आकाशीय बिजली ने खाली मकान पर जमकर कहर बरपाया।